सूरज की एक किरण
चाँद की मुट्ठी भर ठंडक
थोड़ी सी पत्तियों की सरसराहट
अंजुरी भर चिड़ियों की चहचहाहट
आकाश की मुट्ठी भर महानता
धरती की थोड़ी सी संवेदना
सागर का लोटा भर गीलापन
एक चुटकी मिटटी की खुशबू
पेड़ की झोला भर हरियाली
दूब की एक पाव नरमाहट
एक ताल जलप्रपात का संगीत
पोटली भर हवा की शीतलता
इन्द्रधनुष के सात रंग
डिब्बा भर तारों की चमक
एक कटोरी उषा की ताजगी
झोला भर रात की शान्ति
और
ढेर सारा परम पिता का ओजस्व
चमकीले कागज़ में लपेटकर
तुम्हें उपहार देने आई हूँ.
चाँद की मुट्ठी भर ठंडक
थोड़ी सी पत्तियों की सरसराहट
अंजुरी भर चिड़ियों की चहचहाहट
आकाश की मुट्ठी भर महानता
धरती की थोड़ी सी संवेदना
सागर का लोटा भर गीलापन
एक चुटकी मिटटी की खुशबू
पेड़ की झोला भर हरियाली
दूब की एक पाव नरमाहट
एक ताल जलप्रपात का संगीत
पोटली भर हवा की शीतलता
इन्द्रधनुष के सात रंग
डिब्बा भर तारों की चमक
एक कटोरी उषा की ताजगी
झोला भर रात की शान्ति
और
ढेर सारा परम पिता का ओजस्व
चमकीले कागज़ में लपेटकर
तुम्हें उपहार देने आई हूँ.
No comments:
Post a Comment